बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: हाफिजगंज। दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है।हाफिजगंज के रफीक अहमद जरी का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह बाईपास चौराहे पर रिजवान अली की दुकान पर उसका कारचोबी का पार्सल आया था। जिसे लेने को वह वहां गया तो रिजवान की उससे कहासुनी हो गयी। आरोप है कि शाम को रिजवान अली अपने भाइयों के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आया और मारपीट की। घटना की रिपोर्ट रफीक अहमद की ओर से रियाज़ अहमद, तालिब, रिजवान, जावेद अली समेत छह अज्ञात पर थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...