बरेली, जुलाई 11 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। लाठी डंडों से लैस दबंगों ने नगर पालिका परिषद की पूर्व महिला अध्यक्ष को घर में घुसकर पीटा। बचाने आए उनके बेटे के साथ भी मारपीट की। पूर्व पालिका अध्यक्ष ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और सोने की चेन लूटने के आरोप की तहरीर दी है। आरोपियों को बचाने के लिए लोग समझौते का दबाव बनाने पर जुटे हैं। फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर के मेन रोड निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ब्रह्मा शंकर गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रह चुकी है। पूर्व पालिका अध्यक्ष के घर के बाहरी हिस्से में उनकी परचून की दुकान है। पूनम गुप्ता के पति ब्रह्मा शंकर गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर मोहल्ला ऊंचा के माजिद काम करते हैं। शुक्रवार को माजिद आरोपियों के दुकान के आगे से निकल रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने...