बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। सितारगंज गांव में पत्नी और मासूम बच्चे के साथ दवा लेकर घर लौट रहे युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी आरोपियों ने घसीटकर पीटा और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। फरीदपुर के गांव सितारगंज निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब साढ़े आठ बजे की है। वह अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ दवा दिलाकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही शिव दयाल, कौशल, कृपाल तथा देवेन्द्र ने कथित रूप से एक राय होकर उन्हें रोक लिया।प्रमोद का आरोप है कि चारों लोग लाठी-डंडों से लैस थे और उन्हें देखते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर जमकर मारपीट की। पत्नी बचाने पहुंची तो उसके साथ भी कथित रूप से मा...