Bareily News: दंपति को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर तुलसीपट्टी में बुधवार रात एक युवक ने घर में घुसकर महिला और उसके पति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने दंपति को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंवरपुर तुलसीपट्टी गांव की पूनम पत्नी भानू प्रताप ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह घर के सामने बैठी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला राजबहादुर लाठी-डंडे लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट करने लगा। पत्नी को बचाने पहुंचे भानू प्रताप पर भी आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.