Bareily News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: जोगी नवादा दंगल आयोजित दंगल में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने जोरदार मुकाबले किए। दंगल में कुल 19 कुश्तियां हुईं, जिसमें कई कुश्ती बराबरी पर छूटीं। वासु पहलवान श्रीराम अखाड़ा ने हसन पहलवान को हराया। बजरंग अखाड़ा बरेली के रामजीत पहलवान ने रुड़की के साजिद पहलवान हराया। सर्जन गुलाब अखाड़ा ने बाबर पहलवान को हराया। अनुज पहलवान गाजियाबाद और भूरा पहलवान मेरठ के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। आदित्य पहलवान नवाबगंज और सुधांशु पहलवान की कुश्ती बराबर रही। उत्तर पहलवान खरखरी और गौतम पहलवान कासगंज के बीच मुकाबला बेनतीजा रहा। बुलंदशहर के अर्जुन पहलवान को हराकर दिल्ली के विजेता पहलवान ने जीत हासिल की। इस दौरान मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर और विक्रम रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.