बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: बाइक सवार युवकों ने थार से जा रहे दो युवकों को डंडा और ईंट-पत्थर से हमला करके घायल कर दिया। इस मामले में बारादरी थाने में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देर रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बिथरी के गांव कंथरिया निवासी शिवम पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे उनका भाई आकाश अपने दोस्त सुमित, अमन व राम तिवारी के साथ पीलीभीत बाईपास पर एक खोखा पर पानी लेने गया था। जैसे ही उन लोगों ने अपनी थार का दरवाजा खोला, पीछे से बाइक पर आए ओम मिश्रा, माधव भारद्वाज व हरीश यादव ने गालीगलौज शुरू कर दी। इससे आकाश और सुमित घायल हो गए और फिर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आकाश के सिर में गंभीर चोट होने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम पटेल की तहरीर पर बाराद...