बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: - मंगनी में खर्च किए 11 लाख रुपये, सामान और रकम हड़पने का आरोप नवाबगंज। दहेज में थार कार और बरेली के बड़े होटल से शादी करने की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने मंगनी में खर्च हुए रुपयों को भी लड़की वालों को वापस नहीं किया। लड़की के पिता की ओर से लड़के उसके बहनोई समेत नौ लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रिश्ता तय होना कस्बे के एक पूर्व सभासद ने अपनी बेटी का रिश्ता मीरगंज तहसील क्षेत्र के सिधौली गांव निवासी मोहम्मद कासिम के साथ तय किया था। 19 जनवरी को कस्बे में मंगनी की रस्म हुई थी। पूर्व सभासद ने बताया कि मंगनी की रस्म में उन्होंने 11 लाख रुपये खर्च करते हुए लड़के वालों को उपहार दिए थे। रस्म पूरी होने के बाद निकाह के लिए अक्टूबर माह तय किया था।

दहेज की मां...