बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के मनरेगा के बकाया भुगतान के सत्यापन का फैसला किया है। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। 15 दिसंबर 2026 तक तीन स्तर पर सत्यापन कर रिपोर्ट देनी है। बरेली में वर्ष 2024-25 का मनरेगा का 11 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के 31 मार्च 2025 तक के लंबित देयताओं के सत्यापन के लिए एसओपी जारी की है। सत्यापन तीन स्तर पर होगा। पहले स्तर पर विकास खंड समिति का गठन किया जाएगा। ब्लाक स्तर कमेटी 100 फीसदी भौतिक सत्यापन करेगी। कार्यस्थल, अभिलेख एवं देयता की जांच कर निष्कर्ष पोर्टल पर विवरण दर्ज करना है। दूसरे स्तर पर एक जनपद स्तरीय समिति गठित की जाएगी। यह समिति 50 फीसदी का भौतिक सत्यापन करेगी। समिति उच्च वित्तीय मूल्य वाले कार्यों को...