Bareily News: तुलसी जयंती समारोह में भजन संध्या पर झूमे श्रद्धालु
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: रामायण मंदिर माधववाड़ी में चल रहे तुलसी जयंती समारोह के 15वें दिन सोनीपत से आए राजीव शास्त्री ने भजन संध्या में श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने और नृत्य करने लगे। इससे पहले महिलाओं ने गोस्वामी तुलसीदास की पालकी के साथ मेहंदी कार्यक्रम में परिक्रमा की। ढोल-नगाड़ों के बीच महिलाओं ने नृत्य किया और फूल बरसाए। मंदिर प्रबंध समिति के सचिव नवीन अरोड़ा ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह छह बजे शांति यज्ञ, इसके बाद हरिनाम संकीर्तन और दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.