Bareily News: तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगा जन सैलाब
बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: बरेली। सावन के तीसरे सोमवार से पहले रविवार को शहर में शिवभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। डीजे की धुन पर बम-बम भोले के जयकारे लगाते सैकड़ों कांवड़ियों के जत्थे मोटरसाइकिल, डीसीएम, छोटा हाथी, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से गंगाजल लेने कछला और गढ़गंगा के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों के जयघोष से शहर की सड़कें शिवमय नजर आईं। बदायूं के कछला गंगाघाट, गढ़मुक्तेश्वर के गढ़गंगा घाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थों के देर रात तक शहर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रविवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। शहर की प्रमुख सड़कों पर डाकबम कांवड़िये सीटी बजाते हुए दौड़ते नजर आए। भगवा वस्त्र पहने और कंधे पर कांवड़ उठाए डाकबमों को रास्ता देने के लिए लोग स्वत: ही किनारे हो गए। देर रात तक गंगाजल लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.