बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का चयन किया जाएगा। क्रीड़ा सचिव परिसर डॉ. नीरज कुमार के अनुसार, ट्रायल विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दोपहर दो बजे आयोजित होंगे। तीरंदाजी महिला/पुरुष प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 26 अक्तूबर 2026 तथा कबड्डी महिला/पुरुष का ट्रायल 27 अक्तूबर को होगा। सभी विभागाध्यक्षों व संकायाध्यक्षों से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परिचय पत्र, फीस रसीद, हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्र, नवीनतम अंकतालिका, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Nainital News: कबड्डी और बैडमि...