बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: शेरगढ़। नगर पंचायत शेरगढ़ में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र पाठक ने शुक्रवार को अकेले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के चुनाव तथा मतदाता सूचियों से संबंधित मांगें उठाईं। राघवेन्द्र पाठक की पहली मांग है कि नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कराया जाए। उन्होंने कहा कि मकान बदलने के बाद कई लोगों के नाम पुराने और नए दोनों स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज रह जाते हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत से नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले लोगों तथा विवाह के बाद महिलाओं के नाम मायके और ससुराल दोनों स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज रहने की स्थिति की भी जांच की जाए। यह भी पढ़ें- निर...