बरेली, नवम्बर 25 -- शिक्षकों की पदोन्नति में देरी Bareily News: बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति सरकारी आदेशों और निर्देशों के बीच उलझकर रह गई है। तीन साल में दर्जनों बार आदेश जारी होने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वर्ष 2015 से पदोन्नति की राह देख रहे बरेली के हजारों शिक्षक भी इस इंतजार में हैं। इस देरी का खामियाजा न केवल पात्र शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि पद खाली न होने से नई भर्ती की राह भी नहीं खुल पा रही है। वर्ष 2023 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुई थी। 29 दिसंबर 2023 से सितंबर 2026 तक सचिव स्तर से जिलों को वरिष्ठता सूची तैयार करने के कई निर्देश दिए गए, लेकिन सूची में गड़बड़ियों के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्य...