बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: आंवला। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोस के ही तीन युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, अश्लील हरकतें व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि गत तीन अगस्त की दोपहर वह अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही तीन युवक हाथों में लाठी-डंडे व अवैध असलहा लेकर घर में घुस आए और उसके पति के बारे में पूछते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, तीन पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...