Bareily News: तीन दिन बारिश के आसार, तापमान में आई गिरावट
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ठंड ने दस्तक दे दी है और रात में तापमान सामान्य से कम हो गया है। देहात के इलाकों में लोग सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम में भी बदलाव की आहट है। तीन दिन बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में कमी आ सकती है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 30.2 और रात में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में पारा तेजी से नीचे आ रहा है। आधी रात से भोर तक तापमान में गिरावट आ रही है और इसका असर मौसम पर दिखने लगा है। घरों में हल्के गर्म कपड़े निकल गए हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले चार दिनों तक मौसम रहेगा बदला, आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश की बनी है स्थिति शहर से बाहरी और ग्रामीण इलाकों में रात में बाइक से चलने वाले लोग गरम कपड़ों में नजर आने लगे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.