बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: परिवहन निगम बरेली रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम और चारों डिपो के एआरएम का दीपावली पर भीड़ नियंत्रण कर सुरक्षित यात्रा कराने का मैनेजमेंट प्लान सराहनीय रहा है। छोटे-बड़े 85 रूट पर बसों का संचालन 24 घंटा करके तीन दिन 6,7 और 8 नवंबर को 2.50 लाख लोगों को सुरक्षित यात्रा पूरी कराई गई। दिल्ली से आने वाली भीड़ अधिक रही। इन तीन दिनों में विभाग ने राजस्व से तिजोरियां भरीं। यात्रियों के टिकट से 5.48 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तीन दिन में रोडवेज ने जुटाए 80 लाख, एक करोड़ पर नजर यह भी पढ़ें- Noida News: भाई दूज पर रोडवेज की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...