बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: पुलिस पर हमला कर वारंटी को भगाने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में शनिवार रात सीबीगंज पुलिस ने तिलियापुर में दबिश दी लेकिन सभी घरों से फरार मिले। वहीं, घटना के वीडियो देखकर पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान भी कर रही है। कोर्ट से वांछित चल रहे सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी लईक और उसके भाई भोला की तलाश में शुक्रवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर भोला को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने लईक को पकड़ने की कोशिश की तो भोला की पत्नी नेहा, लईक की पत्नी कुबरा, नन्हें डेंटर का बेटा आदिल, उसकी पत्नी शरमीन और लईक के बेटे तौहीद समेत अन्य ने पुलिस से मारपीट कर उसे भगा दिया। आरोपियों ने अपने साथी साबिर, जाहिद, राशिद, शाहिद, इमरान और दस अज्ञात महिला पुरुषों को बुला लिया। सबने पुलिस से अभद्रता कर वर्दी फाड़ दी और पिस्टल ल...