Bareily News: तालाब में मिला घर से लापता ग्रामीण का शव
बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: 12 अगस्त से घर से थे लापता। फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के भगवानपुर कुंदन(निवड़िया)गांव में टावर के पास सोमवार को एक युवक का शव गड्ढे में ग्रामीणों ने देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त भोले शंकर उम्र 33 वर्ष स्थानीय निवासी के रूप में उनके छोटे भाई सुरेश ने की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवाया है। भोलेशंकर के छोटे भाई दीनदयाल और सुरेश ने बताया कि उनके बड़े भाई मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज बरेली में चल रहा था। 12 अगस्त को सुबह पांच बजे घर से गए थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चला। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका शव घर से पचास मीटर दूर एक टावर के पास छोटी सी तलैया में सोमवार को मिला।सुरेश ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले भी उनके बड़े भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.