Bareily News: तालाब में आया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: नवाबगंज।एक सेवानिवृत्त मत्स्य निरीक्षक के तालाब में कहीं से मगरमच्छ आ गया। वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया।सेंथल निवासी शाह हसन जैदी सेवानिवृत्त मत्स्य निरीक्षक हैं, उनका लाईखेड़ा गांव में कृषि फार्म है। जहां उन्होंने तालाब खोदकर मछली पालन कर रखा है। शुक्रवार को उनके तालाब के किनारे लोगों ने एक मगरमच्छ को देखा। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद सिंह, वन रक्षक वेद प्रकाश, लवकुश और वीट प्रभारी अकबर अली मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में ले छोड़ दिया गया। बीट प्रभारी अकबर अली ने बताया कि मगरमच्छ का वजन करीब 40 किलो और उसकी उम्र माह के करीब है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मगरमच्छ की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.