Bareily News: तालाब का पानी गांव में आया, ग्रामीण परेशान
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: सेंधा। तहसील क्षेत्र के गांव हरूनगला में बरसात के चलते एक तालाब का पानी गांव की गलियों में आ गया, इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पानी को गांव के बाहर ले जाने के लिए कोई नाला नहीं बना है। ज्यादा बरसात होने के कारण तालाब का पानी गलियों में आ गया है, जिससे निकलने में बहुत परेशानी हो रही है। इस रास्ते से ही दर्जन भर गांवों के लोगों का भी आना जाना रहता है। ग्रामीणों ने इस समस्या का जल्द ही निस्तारण कराने की मांग की है। गांव के प्रेमशंकर, छवि, गोकरण, प्रेमसिंह आदि ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.