बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बरेली। धूप की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इससे गर्मी का प्रभाव भी बढ़ा है। हालांकि मौसम में चार दिन बाद मामूली बदलाव हो सकता है और हल्की बारिश के भी आसार हैं। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.8 और रात में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। पूरा दिन धूप होने की वजह से गर्मी ने लोगों को सताया। तापमान में भी इजाफा हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान बीते चौबीस घंटे में करीब 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि चार दिन मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद हल्की बारिश का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...