Bareily News: ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मनोहारी मंचन
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: चौधरी मोहल्ला स्थित रामलीला में मां जानकी के प्राकट्य, ऋषि-मुनियों के यज्ञ, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का मनोहारी मंचन हुआ। मिथिलापुरी में राजा जनक द्वारा हल चलाने पर भूमि से कलश के रूप में माता सीता के प्राकट्य का प्रसंग देख दर्शक भावविभोर हो उठे। महर्षि विश्वामित्र के साथ वन पहुंचे प्रभु श्रीराम ने ताड़का का वध कर यज्ञ की रक्षा की। इसके बाद जनकपुर जाते समय चरण स्पर्श से माता अहिल्या का उद्धार किया। मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने व्यास पीठ की आरती की। शनिवार को पुष्प वाटिका, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर का मंचन होगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रामलीला.. विश्वामित्र की मांग और ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन रामलीला में उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विजय मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.