Bareily News: ताइक्वांडो में कुलदीप ने जीता कांस्य पदक
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पंडित दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र कुलदीप ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। एसजीएफआई की ओर से तीन से सात अक्तूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में आयोजित प्रतियोगिता में कुलदीप ने यह उपलब्धि हासिल की। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कुलदीप को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में विद्यार्थियों की उपलब्धियां संस्थान के लिए गौरव का विषय हैं। कुलदीप प्रशिक्षक अनिल सागर के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: पंद्रह कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर कॉलेज के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते 7 पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.