बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: तहसील प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से रामगंगा कटरी की 90 बीघा जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त करा दी। दबंगों से मुक्त कराकर संरक्षित की गई जमीन वन विभाग की सुपुर्दगी में दी गई है। वन विभाग सरकारी जमीन पर पौधारोपण करने का काम करेगी। फरीदपुर तहसील के रामगंगा कटरी के नवदिया कल्यानपुर गांव के गैर आबाद इलाके के रायपुर तोकमन में रामगंगा किनारे की सैकडों एकड जमीन दबंगों के कब्जे में चली आ रही थी। जमीन को लेकर कई बार दबंगों के गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। ग्राम प्रधान ने कटरी की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वन महोत्सव: उजड़ी ज़मीन पर उगी उम्मीद की हरियाली इसके बाद एसडीएम रामजन्म यादव ने तहसीलदार प्रशांत अवस्थी के निर्देशन में टीम गठित करके जमीन को कब्जा मुक्त करने का निर्देश दिया। ...