Bareily News: तहसीलदार प्रशांत अवस्थी समेत 16 ने किया रक्तदान
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: तहसील सदर परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर एवं सेवा संकल्प के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम इशिता किशोर ने किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने भी रक्तदान किया। शिविर में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीबीगंज की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने भी रक्तदान किया। बताया गया कि वह अब तक 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुकी हैं। मनीष कुमार दुबे, भीम सिंह, मेहराज आलम, मंजीत कुमार सिंह, मोहित साहू, योगेंद्र पाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, आयुष्मान तिवारी, आदित्य सक्सेना, विनोद कुमार, डॉ. सैहवान अली, अनिल कुमार और प्रवीण कुमार सहित कुल 16 लोगों ने तीन बजे तक रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.