बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। बरेली जक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने टीम के साथ सोमवार को मुखबिर की सूचना पर (15909) अवध आसाम एक्सप्रेस में तीन गांजा तस्करों को पकड़ा था। वह रामपुर से बस से उत्तराखंड जाने की तैयारी में थे। आरोपी प्रतिमा देवी और रीना बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा की रहनेवाली हैं। रोहित मधुरा झारखंड का रहनेवाला था। जिनके पास से तीन बोरी में 25.4 किलो गांजा मिला था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके कोड वर्ड नाम आलू-बैगन है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया गैंग के सरगना की तलाश में टीम लगी है। यह भी पढ़ें- अवध आसाम एक्सप्रेस से 25.4 किलो गांजा लेकर जा रहे तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 15 लाख के गांजे समेत तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...