बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: पुलिस ने तमंचों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सुभाषनगर पुलिस ने बदायूं में थाना दातागंज के गांव धनोरा निवासी कुलदीप यादव को रेलवे ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चोरी और एनडीपीएस समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने बाग अहमद अली तालाब निवासी मुजाहिद उर्फ मज्जू को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...