बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: बच्चों के विवाद में बीचबचाव कराने पर दबंगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी और बट मारकर दो युवकों के सिर फोड़ दिए। इस मामले में थाना इज्जतनगर में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धौरेरा माफी निवासी शिवम पटेल का कहना कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त टिंकू, मनोज और अजय के साथ इज्जतनगर स्थित मोदी ग्राउंड में टहलने गए थे। तभी वहां मौजूद कुछ बच्चों में झगड़ा होने लगा तो वे लोग बीचबचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पहाड़गंज निवासी पुनीत मौर्य, अंशु मौर्य, भगवान शरण और राजवीर मौर्य भी बाइक से मोदी ग्राउंड में पहुंच गए। बच्चों में बीचबचाव करने को लेकर आरोपियों ने उन लोगों से अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पुनीत मौर्य ने तमंचा निकालकर टिंकू और मनोज के सिर पर बट से प्रहार करके घायल कर दिया...