बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने शनिवार को रुकमपुर जाने वाले रास्ते से कुरतरा निवासी रफीक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है । उपनिरीक्षक पंकज कुमार कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने रुकमपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर रफीक पुत्र वकील अहमद निवासी गांव कुरतरा को पकड़ लिया। उसके पास से तमँचा कारतूस सहित बरामद कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...