Bareily News: तमंचा व कारतूस समेत अभियुक्त गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: आंवला। एक शातिर अपराधी को पुलिस ने तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार रात उपनिरीक्षक होराम सिंह, अनिरुद्ध, कांस्टेबल वेदप्रकाश व सुमित यादव चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर टीम ने एक शातिर तेजराम उर्फ तेजू निवासी ग्राम अजुध्या को फुंदननगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है, तेजू पर एनडीपीएस एक्ट समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.