बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: शीशगढ़। पुलिस ने बिल्सा गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जलीस अहमद मोहल्ला कंचनकुआं बताया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के दस मामले दर्ज हैं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट न्यायालय भेजा। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...