Bareily News: तमंचा के बल पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरसेर। थाना सिरौली के एक गांव में युवक ने महिला के पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर तमंचे से धमका कर छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक महिला के पति खेत पर काम करने गए थे। महिला घर में अकेली थी तभी मोहल्ले का एक युवक तमंचा लेकर घर में घुस आया और महिला को धमका कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। तभी आरोपी धमकी देते हुए चला गया। आरोप है कि महिला का पति जब खेत से घर आया और विरोध किया तो आरोपी के भाई ने मारपीट की। पुलिस ने महेंद्र और छोटू दोनों भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.