Bareily News: तमंचा कारतूस सहित दो गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शनिवार की रात पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बड़ेपुरा जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहनलाल पुत्र सुखराम उर्फ रूपराम निवासी ग्राम तुलसापट्टी के रूप में हुई है। दूसरा युवक ग्राम बसई स्थित ईंट-भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। अभियुक्त नासिर उर्फ नन्हा उर्फ नासिब पुत्र हामिद अली निवासी ग्राम म्यूड़ी बुजुर्ग थाना शाही का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके पास से भी एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। नासिर उर्फ नन्हा पहले भी जेल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.