बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: आंवला। थाना क्षेत्र के गांव करूआताल में धान रोपाई की ढाई सौ रुपये मजदूरी देने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट लगना पाया गया है। पुलिस ने हत्या में चार भाइयों को नामजद किया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: धान रोपाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौतमामले का विवरण कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि करूआताल में धर्मेन्द्र तथा प्रतिवादी यादराम, भगवानदास, मोकम पाल, भानु प्रताप ने एक किसान के 40 बीघा खेत में धान रोपाई का ठेका लिया था। उनके साथ छुट्टन नाम का एक मजदूर भी था। धान रोपाई के रुपये मिलने पर मजदूरी का बंटबारा हो रहा था। शुक्रवार शाम आठ बजे धर्मेन्द्र का कहना रहा कि छुट्टन रोपाई करना ठीक से नही जानता है, इसलिए उसे 250 रुपये प्रतिदिन की...