बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: डॉक्टर की पत्नी श्रद्धा से मोबाइल छीनने वाले स्कूटी सवार आरोपी रेहान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रेहान ने दो घटनाएं कबूल की हैं। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल, स्कूटर और तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 14 नवंबर को शहर के एक डॉक्टर की पत्नी श्रद्धा सिविल लाइंस स्थित निजी स्कूल में बेटे को छोड़कर लौट रही थी। पटेल चौक-चौपुला पर एक एक्टिवा सवार कुर्ता पहने युवक ने झपट्टाकर उनका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी जकीरा निवासी रेहान को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने 13 नवंबर को भी एक युवती का पर्स छीनने की बात कबूली है। पुलिस ने रेहान के पास से दो मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस, एक हजार रुपये नकद और स्कूटी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह क...