बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। डेलापीर मंडी में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के हाथों मंडी में अपना उत्पाद बेचने वाले प्रमुख 15 किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंडी सचिव संतोष यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री और मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंडी परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों और व्यापारियों को दी गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना और मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के लाभ बताए। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि किसान मंडी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: धनतेरस पर आंवला में क...