बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर डेलापीर मंडी को आदर्श मंडी बनाने की मांग की। उन्होंने मंडी की दुकानों, गोदामों और सीवर लाइन की मरम्मत कराने पर जोर दिया। कहा कि कृषि जिंसों की आवक घटने से आढ़ती और श्रमिक परेशान हैं। मंडी परिसर में छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की अनुमति देने और शहर की छोटी मंडियों को परिसर में लाने का सुझाव दिया। इस दौरान कैलाश मित्तल, कपिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...