Bareily News: डेंगू संक्रमित मरीजों के घरवालों के स्वास्थ्य की हुई जांच
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के परिजनों की सेहत पर निगरानी बढ़ा दी है। सोमवार को एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की टीम ने मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। साथ ही बुखार समेत अन्य लक्षणों के बारे में पूछताछ की। परिजनों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि लक्षण मिलने पर समय रहते जांच और उपचार कराया जा सके। बीते दिनों हुई बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।जिले में बीते 24 घंटे में डेंगू के तीन मरीज मिले थे, जबकि एक मरीज में मलेरिया पीएफ की पुष्टि हुई थी। डेंगू संक्रमितों में फरीदपुर के बक्सरिया गांव का 16 वर्षीय किशोर, बदायूं के दातागंज की 38 वर्षीय महिला और आंवला के मऊ चंदपुर का 16 वर्षीय कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.