बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दो दिन पहले पॉजिटिव मिले तीन डेंगू संक्रमितों के घरवालों की स्वास्थ्य निगरानी शुरू हो गई है। आईडीएसपी और आरआरटी संक्रमितों के घर पहुंची और परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही घर और आसपास लार्वा सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 26 लोग डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मलेरिया मरीजों की संख्या 400 से अधिक हो गई है। हालांकि तापमान घटने के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी कम होने लगता है। लेकिन बीते एक सप्ताह में डेंगू के 5 मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मंगलवार को आईडीएसपी और आरआरटी ने डेंगू संक्रमित मिले मरीजों के घरवालों के स्वास्थ्य की जांच की। उनको मच्छरजनित बीमारियो...