Bareily News: डिवाइडर से टकरा कर पलटी मथुरा डिपो की बस, एक दर्जन यात्री घायल
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: भमोरा। शुक्रवार की सुबह मथुरा से आई रोडवेज बस देवचरा चौराहे के पास असंतुलित होकर डिवायडर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई, जिसमें एक महिला समेत यात्री घायल हो गए। मीरगंज के सिंधौली की सर्वेश कुमारी ने बताया कि वह रोडवेज बस में बैठकर मथुरा से बरेली जा रहीं थीं, शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बस बरेली-बदायूं हाइवे पर देवचरा चौराहे पर पहुंची, उसी समय बस का चालक संतुलन खो बैठा, जिससे बस डिवायडर से टकरा कर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि किसी के साथ अनहोनी नही हुई, घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सर्वेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। इसके अलावा करीब 11 और यात्री घायल हुए। उप निरीक्षक अभिषेक मोहन ने बताया कि बस में सवार एक मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.