Bareily News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बिथरी चैनपुर क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बिथरी चैनपुर के गांव फरीदापुर इनायत खां निवासी 26 वर्षीय अजय गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक से बरेली से अपने गांव लौट रहे थे। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बीसलपुर रोड स्थित डोहरिया मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.