बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: फरीदपुर। साहूकारा में डिप चोरी में संलिप्त पाए जाने पर सफाई कर्मचारी को ईओ ने बर्खास्त कर दिया। पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि डिप चोरी करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ था। हिंदुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की जांच में डिप चोरी करने वाला व्यक्ति संविदा का सफाई कर्मचारी निकला। उसे चिह्नित करने के बाद उसे ईओ ने बर्खास्त कर दिया। पालिका सभासद राजेश अग्रवाल मामा, अतीश अग्रवाल ने ईओ से कहा कि बरसाती मौसम को देखते हुए संपूर्ण नगर के नालों पर खुले मेनहोल का शीर्ष वरीयता पर सर्वे करवाकर डिप तत्काल प्रभाव से ढंकवाया जाएं ताकि किसी तरह की जनहानि की आशंका न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...