बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: डिप्टी सीएमओ ने नाम वापस लिया, अब अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय लड़ाई बरेली। वरिष्ठ संवाददाता प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला शाखा के लिए आगामी 2 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में सियासी माहौल गर्मा गया है। अध्यक्ष पद के लिए पहले दावेदारी करने वाले डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अमित कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अब अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय लड़ाई के आसार बन रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर एके गौतम के साथ डॉक्टर दिनेश कुमार गंगवार, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर लइक अंसारी और डॉक्टर अजय कुमार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ आई सर्जन की दावेदारी से रोमांचक हुआ अध्यक्ष का चुनाव हालांकि चर्चा है कि इसमें एक चिकित्सक भी अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं उपाध्यक्ष और...