बरेली, अक्टूबर 24 -- चिकित्सा में संवेदनशीलता का महत्व Bareily News: ‎- एसआरएमएस के 13वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गई सीख ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। डॉक्टर बनने के लिए चिकित्सा ज्ञान के साथ मरीजों के प्रति संवेदनशील होना भी जरूरी है। मरीज के दर्द को समझना और उसके प्रति अपनापन दिखाना उपचार का अहम हिस्सा है। यह बात महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने शनिवार को एसआरएमएस के 13वें दीक्षांत समारोह में कही। ‎श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के तीन संस्थानों एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज और एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग का दीक्षांत समारोह नैनीताल रोड स्थित एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के शतिक प्रेक्षागृह में हुआ। सुबह 10...