बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। ओएलएक्स पर डाइनिंग टेबल बेचने के दौरान महिला को साइबर ठग ने अपनी बातों में फंसा लिया और करीब 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन में रहने वाली पारुल चौहान ने पुलिस को बताया कि ओएलएक्स पर उन्होंने डाइनिंग टेबल बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। 12 अगस्त को एक व्यक्ति ने उसे खरीदने की इच्छा जताते हुए उनसे संपर्क किया और बातों में फंसाकर रुपये भेजने के लिए उन्हें क्यूआर भेजा। वह उसकी बातों में आ गईं और कुछ ही देर में उनके खाते से करीब 98 हजार रुपये कट गए। इस मामले में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।वहीं, इज्जतनगर के तुलाशेरपुर निवासी सुनील कुमार के बैंक खाते से गूगल पे द्वारा 19 अगस्त को ...