बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: दुनका, संवाददाता। कंपनी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे युवक को फतेहगंज पश्चिमी के अगरास मोड़ पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसका चेहरा बुरी तरह कुचल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाही थाना के गांव ठिरिया कल्यानपुर निवासी 34 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र रामप्रसाद एक माह से अमेजन कंपनी में काम करते थे। वह रोजाना गांव से बरेली आते जाते थे। गुरुवार रात 8 बजे वह कंपनी से काम खत्म करने के बाद बाइक से ठिरिया कल्यानपुर लौट रहे थे। शंका पुल से होते हुए अग्रास मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में युवक की मौत टक्कर लगने से नेत्रपाल सड़क पर गिर गए...