बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बहेड़ी। सामने से आ रहे वाहन को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर नवाबगंज के चालक की मौत हो गई। रिछा जहानाबाद मार्ग कर सिंधौरा चौकी के पास शुक्रवार को चावल की पॉलिश लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में नवाबगंज के ग्राम बानगंज निवासी 40 वर्षीय ट्रैक्टर चालक राजपाल पुत्र बिरम सिंह की ट्रैक्टर ट्राली से दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...