बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: बहेड़ी। रेलवे पटरी पर आत्महत्या के इरादे से लेटे युवक की पुलिस ने जान बचा ली और उसे समझाने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर और सिपाही को प्रशस्ति पत्र के साथ पांच पांच हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। थाना देवरनिया के कनमन के पास लालकुआं बरेली पटरी पर एक युवक आत्महत्या के इरादे से लेट गया। उधर से सब इंस्पेक्टर शेखर खोकर और आरक्षी आकाश कुमार गुजर रहे थे। उनकी नजर पटरी पर लेटे युवक पर पड़ी। उधर से ट्रेन आती देख एसआई और सिपाही ने दौड़कर उसे पटरी से खींच लिया और देवरनिया थाने लाकर उसकी काउंसिलिंग कर समझाया। यह भी पढ़ें- रेल संरक्षा में सजगता के लिए पांच रेलकर्मी सम्मानित परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। युवक की जिंदगी बचाने पर दोनों को एसएसपी अनुराग आर्...