बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। कोतवाली क्षेत्र में चौपुला पुल के नीचे शनिवार रात करीब दो बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। किसी ने शव को देखा तो रेल कंट्रोल और सिविल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी और सुभाषनगर थाना से पुलिस पहुंची। सुभाषनगर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...