बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। रेलवे लाइन पार करते समय अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अधेड़ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  फरीदपुर के फर्रखपुर निवासी 47 वर्षीय ज्ञान शर्मा को नशे की लत थी। शुक्रवार की देर शाम वह रेलवे लाइन पार जा रहे थे। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ज्ञान शर्मा का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ज्ञान शर्मा डीजे चलाते थे, लेकिन शराब की लत की वजह से उन्होंने डीजे बेच दिया। पत्नी मायके में रह रही है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...